Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड की देवभूमि कई लोगों की कर्मभूमि भी है। भारतीय सेना और उत्तराखंड का नाता अटूट है और सालों से चलता आ रहा है। उत्तराखंड के हर एक परिवार से कोई न कोई भारतीय सेना में शामिल होता है और देवभूमि की शान बढ़ाता है। प्रदेश के बेटों के साथ ही बेटियां भी भारतीय सेना में शामिल हो रही हैं और यह साबित कर रही हैं कि वे किसी से भी कम नहीं हैं। यह देखना बेहद सुखद है कि देवभूमि की बेटियां आगे आ रही हैं और अपनी मेहनत एवं लगन के बलबूते पर भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रही हैं। इसी कड़ी में अपना नाम जोड़ा है उत्तराखंड की चार बेटियों ने। उन्होंने भारतीय सेना में शामिल होकर उत्तराखंड का नाम रौशन कर दिया है। भारतीय सेना में शामिल होने वाली चार बेटियों में से दो होनहार बेटियां गढ़वाल मंडल की हैं और दो कुमाऊं मंडल की। आपको बता दें कि यह पहली बार है कि उत्तराखंड से चार मेहनती एवं कर्मठ बेटियां महिला मिलिट्री पुलिस में शामिल हुई हैं और उन्होंने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। गढ़वाल मंडल की दो बेटियां किरण पुंडीर और अंशिका ने गढ़वाल का नाम ऊंचा किया है और भारतीय सेना की महिला पुलिस मिलिट्री में शामिल हुई हैं।