मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। संवेदनशील क्षेत्रों में चट्टान गिरने और भूस्खलन की घटनाएं हो सकती हैं, सतर्क रहें।
-
Komal Negi
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Yellow alert for heavy rains in 5 districts of Uttarakhand
उत्तरकाशी: प्रदेश में बादलों की लुका-छुपी जारी है। पहाड़ी इलाकों में मौसम तल्ख बना हुआ है। केदारनाथ, बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब जैसे क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है तो वहीं निचले इलाकों में बारिश मुसीबत का सबब बनी हुई है। मंगलवार और बुधवार को प्रदेश में कई जगह बादल फटने की घटनाएं हुईं। भूस्खलन की वजह से जगह-जगह सड़कें बंद हैं। बात करें उच्च हिमालयी क्षेत्रों की, तो गुरुवार को हुई बर्फबारी के बाद यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के आसपास की पहाड़ियों में एक बार फिर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। गढ़वाल के साथ कुमाऊं में भी बारिश का सिलसिला जारी है। चंपावत जिले में भी अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। वहीं पिथौरागढ़ जिले में लगातार जारी बारिश से नदियां-गदेरे उफान पर हैं। पर्वतीय जिलों में हुई बारिश से तापमान में काफी गिरावट आ गई है। इस बीच रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, टिहरी जिलों में आज भी गर्जन के साथ भारी बारिश हो सकती है। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - गढ़वाल: बिलंगी गांव में बुखार के बाद युवक की मौत, गांव में दहशत..कई गांवों का ये ही हाल
लगातार हो रही बारिश से मई के महीने में भी लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। चलिए अब मौसम के पूर्वानुमान के बारे में जान लेते हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम खराब रहेगा। पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी इलाकों में गर्जन के साथ भारी बारिश हो सकती है। संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहना होगा। यहां भूस्खलन और चट्टान गिरने जैसी घटनाएं हो सकती हैं। जो लोग छोटी नदी, नालों या गदेरों के आस-पास रहते हैं, उन्हें भी सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि बिजली चमकने या गर्जन के समय वो सुरक्षित स्थानों की तरफ चले जाएं। वाहन चलाते वक्त भी सावधानी बरतें।