Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी कोरोना काल की शुरुआत से ही प्रदेश के साथ खड़े हुए हैं और जनता की सेवा में जुटे हुए हैं। इस समय प्रदेश में परिस्थितियां बेहद कठिन हैं। समस्त प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी की कीमत चुका रहा है। कहीं पर ऑक्सीजन नहीं है तो कहीं पर कंसंट्रेटर, अस्पतालों में कई दिनों का इंतजार करने पर मरीजों को बेड मिल रहे हैं। इन्हीं विकट परिस्थितियों से जूझ रहे उत्तराखंड को अनिल बलूनी लगातार सपोर्ट कर रहे हैं। राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया है कि वे हमेशा से जनता के हित में सोचते हैं। भाजपा के सांसद अनिल बलूनी ने एक बार फिर से मरीजों को नया जीवन देने के लिए एक शानदार पहल की है। सांसद अनिल बलूनी के कारण पौड़ी गढ़वाल में 40 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लेकर ट्रक मुख्यालय पहुंच चुका है। दरअसल सांसद अनिल बलूनी ने ने 50 लाख की धनराशि स्वास्थ्य उपकरणों को खरीदने के लिए दी थी जिसके बाद पौड़ी मुख्यालय में 40 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लेकर ट्रक पहुंच चुका है। पौड़ी गढ़वाल में जिस तरह के हालात वर्तमान में उत्पन्न हो रहे हैं उनको देखते हुए सांसद अनिल बलूनी की यह पहल बेहद जरूरी थी और उम्मीद जताई जा रही है कि पौड़ी गढ़वाल में ऑक्सीजन के लिए तड़प रहे मरीजों की जान को बचाया जा सकेगा।