बड़ी खबर: उत्तराखंड में ब्लैक फंगस वायरस से चौथी मौत

ऋषिकेश एम्स में अल्मोड़ा के एक मरीज की मौत हुई है। आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Black fungus uttarakhand: One more died in Rishikesh AIIMS due to Black Fungus
Image: One more died in Rishikesh AIIMS due to Black Fungus

ऋषिकेश: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में कोरोनावायरस के साथ-साथ ब्लैक फंगस का कहर भी लगातार बढ़ रहा है। ऋषिकेश के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स में मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। उत्तराखंड में ब्लैक फंगस वायरस से चौथी मौत हो चुकी है। ऋषिकेश एम्स में अल्मोड़ा के 69 साल के एक मरीज की बुधवार देर रात मौत हो गई। आपको बता दें कि एम्स में अब तक 3 मरीजों की ब्लैक फंगस की वजह से मौत हो चुकी है। इसके अलावा हल्द्वानी के डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल में भी ब्लैक फंगस से एक मरीज की मौत हो चुकी है । कुल मिलाकर उत्तराखंड में अब तक 4 मरीजों की मौत हो चुकी है। ऋषिकेश एम्स में इस वायरस के अब तक कुल 46 मामले सामने आ चुके हैं। हम आपको आगे बता रहे हैं कि ब्लैक फंगस के लक्षण क्या है और किस तरीके से आप इस बीमारी की पहचान कर सकते हैं आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - टिहरी गढ़वाल: कफल्टा गदेरे में मलबे से बनी झील, बढ़ते खतरे से लोग डरे
ब्लैक फंगस संक्रमित मरीजों के लक्षण
आंख, नाक के पास लालिमा के साथ दर्द होता है।
मरीज की नाक से काला कफ जैसा तरल पदार्थ निकलता है।
खून की उल्टी होने के साथ सिर दर्द और बुखार होता है।
मरीज को सांस लेने में तकलीफ होती है।
दांतों और जबड़ों में ताकत कम महसूस होने लगती है।
मरीज को चेहरे में दर्द और सूजन का एहसास होता है।
मरीजों को सीने में दर्द होता है।
इतना ही नहीं कई मरीजों को धुंधला दिखाई देता है।
-स्थिति बेहद खराब होने की स्थिति में मरीज बेहोश हो जाता है।
डॉक्टरों ने इसी के साथ अपने इम्यून सिस्टम को बढ़ाने की सलाह दी है और अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक फलों और हरी सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल किया जाए और साथ में नियमित रूप से प्राणायाम और योग भी इस इंफेक्शन से बचाने में लाभदायक होते हैं।