Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड में 4 दिनों से लगातार बरसात मुसीबत के रूप में बरस रही है। बरसात है कि थमने का नाम नहीं ले रही है। पर्वतीय जिलों में बरसात के कारण ग्रामीणों को भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। भूस्खलन के चलते कई जगह सड़कों का नामोनिशान मिट चुका है। उत्तराखंड में कई जगह भूस्खलन के चलते सड़कें बाधित हो गई हैं और वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। बात करें चमोली जिले की तो चमोली जिले में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रखा है। 4 दिन से लगातार हो रही बरसात के चलते नदियां और नाले अपने उफान पर हैं और उनका जल स्तर बेहद बढ़ा हुआ है। नदियों और नालों के जलस्तर के बढ़ने के कारण चमोली जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कई दुर्घटनाएं हो रही हैं। चमोली के लामबगड़ में भी नदी और नाले अपने उफान पर आ रखे हैं और इस कारण वहां पर भी जनजीवन काफी हद तक प्रभावित हो रखा है। चमोली के लामबगड़ में मौजूद अलकनंदा नदी का जलस्तर भी काफी बढ़ा हुआ है। हाल ही में लामबगड़ में उफान पर आई अलकनंदा नदी के पार चार लोग फंस गए जिसके बाद वहां पर कोहराम मच गया और उन चारों लोगों का एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर लिया है और चारों सुरक्षित बताए जा रहे हैं।