Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड में जंगली जानवरों का खौफ अपने चरम पर है। मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। उत्तराखंड में हाथियों के उपद्रव के चलते कई बार इंसानों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। ऐसा ही कुछ कोटद्वार में देखने को मिला। कोटद्वार में हाल ही में एक हाथी ने गांव के दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। घटना लैंसडौन वन प्रभाग के लालढांग की बताई जा रही है। हादसे के बाद से गांव में हड़कंप मचा हुआ है और लोगों के बीच में खौफ पसरा हुआ है। गांव के जंगलों में नित्य क्रम एवं लकड़ी काटने गए महिला एवं पुरुष को हाथी ने बेरहमी से कुचल कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था जिसके बाद उन दोनों को हरिद्वार के जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां पर इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। चलिए आपको पूरे मामले से अवगत कराते हैं। आगे पढ़िए