गढ़वाल: दुर्घटनाग्रस्त हुई टाटा सूमो, चालक की मौके पर ही मौत

चमोली जिले के गैरसैंण ब्लॉक की बताई जा रही है जिसमें टाटा सूमो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और हादसे में वाहन चालक की दर्दनाक मृत्यु हो गई
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Chamoli News: Tata Sumo crashes in Chamoli district
Image: Tata Sumo crashes in Chamoli district

चमोली: पहाड़ों पर आए दिन सड़क दुर्घटनाओं की दिल दहला देने वाली खबरें सामने आ रही हैं। तेज गति और लापरवाही लोगों की जान ले रही है। सड़क हादसे की ताजी खबर चमोली जिले से सामने आई है। चमोली जिले के गैरसैंण ब्लॉक की बताई जा रही है जिसमें टाटा सूमो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और हादसे में वाहन चालक की दर्दनाक मृत्यु हो गई..सड़क दुर्घटना चमोली जिले के गैरसैंण ब्लॉक के खनसर घाटी की बताई जा रही है जहां पर एक टाटा सूमो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। हादसे का कारण तेज गति बताया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि तेज गति में वाहन ने नियंत्रण खो दिया और वह गहरी खाई में जा गिरा। इसमें चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। हादसा उस वक्त हुआ जब चालक वाहन को लेकर देहरादून से वापस अपने घर की ओर लौट रहा था। अपने घर से महज 5 किलोमीटर पहले ही यह हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार टाटा सूमो चालक वाहन से अचानक नियंत्रण खो बैठा और 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा जिसमें चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान हरेंद्र सिंह के रूप में हुई है जो की देहरादून से वापस लौट रहा था और वह घर से महज 5 किलोमीटर पहले ही इस हादसे का शिकार हो गया और उसकी मृत्यु हो गई। नायब तहसीलदार राकेश पल्लव ने बताया है कि मृतक के परिजनों को इस दुर्घटना की सूचना दे दी गई है।
यह भी पढ़ें - देहरादून: मरीज की मौत के बाद नर्स ने चोरी किया मोबाइल..अपने ब्वॉय फ्रेंड को दिया गिफ्ट