Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर से आत्महत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। श्रीनगर के कीर्ति नगर में स्थित पुराने पुल से अलकनंदा नदी में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में छलांग लगा दी है। इसके बाद से ही वहां पर हड़कंप मचा हुआ है। महिला का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। महिला उफलड़ा क्षेत्र की रहने वाली थी। घटना का खुलासा तब हुआ जब महिला बहुत देर तक अपने घर वापस नहीं लौटी जिसके बाद उसके परिजनों ने महिला की तलाश करना शुरू किया और उसकी आखिरी लोकेशन कीर्ति नगर के पुराने पुल के आसपास मिली। जब महिला के परिजन पुराने पुल के पास पहुंचे तब महिला की चप्पल नीचे नदी के किनारे मिली। आगे भी पढ़िए इस बारे में कुछ खास बातें