Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चमोली: चमोली जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। आपको याद होगा कि इसी साल 7 फरवरी को चमोली जिले में ऋषि गंगा उफान पर आ गई थी। इस भीषण तबाही में कई लोगों की मौत हो गई थी। इस भीषण तबाही की वजह ग्लेशियर का टूटना बताया गया था। लेकिन इस बीच एक अलर्ट करने वाली खबर सामने आई है। ज न्यूज अड्डा डॉट इन की एक न्यूज़ रिपोर्ट के मुताबिक जोशीमठ के रैणी गांव के पास बहने वाली ऋषि गंगा के जलागम क्षेत्र के फिर से ग्लेशियरों में दरारें देखी गई है। न्यूज़ रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय लोगों ने ऊपरी इलाकों में जाकर इन ग्लेशियरों की वीडियोग्राफी की है। स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि ग्लेशियरों में कई जगह दरारें आई हैं और भविष्य में इनके चटकने या फिर खिसकने से तबाही आ सकती है। ग्रामीणों ने एक वीडियो भी बनाया है जिसे हम आपको दिखा रहे हैं। ने वीडियो स्थानीय निवासी पूर्ण सिंह राणा, प्रकाश राणा, पुष्कर राणा, प्रिया राणा और बबीता राणा द्वारा बनाया गया है। आगे देखिए