अमित थपलियाल की आवाज से सजा गढ़वाली मांगल गीत ‘दैणां होयां’ हाल में यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। सोशल मीडिया पर दर्शक इसे खूब प्यार दे रहे हैं।
-
Komal Negi
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Amit thapliyal song daina honya
चमोली: उत्तराखंडी लोकगीतों की समृद्ध परंपरा में मांगल गीत ‘दैणां होयां’ का विशेष स्थान है। पहाड़ में होने वाला कोई भी मंगल कार्य इस गीत के बिना संपन्न नहीं होता। देवताओं के आह्वान से जुड़ा ये मांगल गीत जब भी कहीं सुनाई देता है, मन अपने आप ही पहाड़ की सुरमई वादियों में रमने लगता है। मांगल गीत ‘दैणां होयां’ को उत्तराखंड के कई लोक कलाकारों ने अपनी आवाज से सजाया है। इस कड़ी में अगला नाम लोक गायक अमित थपलियाल का है। अमित थपलियाल की आवाज से सजा गढ़वाली मांगल गीत हाल में यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। सोशल मीडिया पर दर्शक इसे खूब प्यार दे रहे हैं। 3 मिनट 17 सेकेंड का ये मांगल गीत आपको उत्तराखंड के अद्भुत दर्शन कराएगा। इन दिनों प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू लगा है। आवाजाही पर प्रतिबंध लगा है। चारधाम यात्रा भी टाल दी गई है, ऐसे में आप ‘दैणा होयां’ जैसे गीतों के माध्यम से पहाड़ से जुड़े रह सकते हैं। गीत का वीडियो बेहद शानदार है। आगे देखिए वीडियो
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड रोजगार समाचार: भारतीय सेना में कई पदों पर भर्तियां..महिलाएं भी कर सकती हैं अप्लाई
इसमें बदरीनाथ धाम समेत उत्तराखंड के मशहूर पर्यटक स्थलों को फिल्माया गया है। गीत में प्रदेश की आध्यात्मिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक छटा के साथ ही अपनी जड़ों की ओर लौटने का आग्रह भी है। इस गीत में केवल 3 मिनट में आपको संपूर्ण उत्तराखंड के दर्शन हो जायेंगे। लोकगीत को सुर देने वाले युवा गायक अमित थपलियाल की आवाज में नयापन है। सोशल मीडिया पर गीत को खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है। चलिए अब आपको ‘दैणां होयां’ का वीडियो दिखाते हैं, उम्मीद है आपको जरूर पसंद आएगा। आगे देखें वीडियो।