Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तराखंड गौरवशाली सैन्य परंपरा वाला प्रदेश रहा है। यहां के लोगों की देशभक्ति के किस्से पूरी दुनिया में मशहूर हैं। पहाड़ के होनहार लाल सेना में अहम पदों पर सेवाएं देकर उत्तराखंड को गौरवान्वित कर रहे हैं। इन लोगों में अब चंपावत के हर्षित देव का नाम भी शामिल हो गया है। लोहाघाट के बिशुंग क्षेत्र के निवासी हर्षित देव ने नौसेना में लेफ्टिनेंट बन प्रदेश का मान बढ़ाया है। हर्षित के बड़े भाई भी सेना में हैं। उन्हें देखकर ही हर्षित ने भी सेना में जाने का सपना देखा था। इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने खूब मेहनत की। एनडीए में चयन के बाद उन्हें 3 साल के लिए पुणे में ट्रेनिंग करने का अवसर मिला। इसके बाद वो एक साल के लिए केरल स्थित इंडियन नेवल एकेडमी में ट्रेनिंग के लिए गए। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद 29 मई को वो गौरवशाली क्षण आया, जब हर्षित बतौर अफसर नौसेना का हिस्सा बन गए।