Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
चम्पावत: उत्तराखंड में अंतरजातीय विवाह का एक दिलचस्प मामला सामने आया है।उत्तराखंड में एक प्रेमी जोड़े ने थाने में अंतरजातीय विवाह रचाया और इसके लिए बकायदा पुलिसकर्मियों ने रुपयों का इंतजाम भी किया। दोनों की जिद के आगे पुलिस और दोनों के परिवारों को हार माननी पड़ी और आखिरकार पुलिस थाने में दोनों के परिवार की अनुमति के बाद युवक-युवती शादी के पवित्र बंधन में बंधे। आपको बता दें कि युवक क्षत्रिय जाति का है और युवती एससी जाति की है। दोनों 1 दिन पहले अपने घर से भाग गए और शनिवार को दोनों युवक के गांव पहुंचे जहां पर पुलिस उन दोनों को थाने ले आई और जब दोनों शादी करने की जिद पर अड़े रहे तब युवक और युवती के पिता की अनुमति के बाद दोनों का विवाह थाने में कराया गया और पुलिसकर्मियों ने रुपयों का इंतजाम भी किया। कोविड के नियमों का पालन करते हुए दोनों का थाने में विवाह संपन्न हुआ और दोनों एक-दूजे के हो गए.