Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
ऋषिकेश: पहाड़ के होनहार लाल उत्तराखंड की गौरवशाली सैन्य परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। इन युवाओं में ऋषिकेश के रहने वाले राहुल रावत भी शामिल हो गए हैं। होनहार राहुल रावत ने सीडीएस परीक्षा में पूरे देश में 16वीं रैंक हासिल कर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। अब वो सेना में अफसर बनेंगे। सेना का हिस्सा बनने के लिए उत्तराखंड के युवाओं में खूब जुनून दिखता है। अपने सपने को पूरा करने के लिए यहां के युवा मेहनत भी खूब करते हैं। राहुल ने भी बचपन से ही सेना में अफसर बनने का सपना देखा था। इस सपने को हकीकत में बदलने के लिए उन्होंने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज की तैयारी की, और आखिरकार अपने सपने को सच करने में कामयाब रहे। उन्होंने सीडीएस परीक्षा में ऑल इंडिया लेवल पर 16वीं रैंक लाकर योगनगरी ऋषिकेश के साथ ही समूचे उत्तराखंड को भी गौरवान्वित किया है। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद राहुल सेना में अफसर बन जाएंगे। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। राहुल के परिजन खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।