गढ़वाल: सौम्या ढौंडियाल और आयुष नेगी को शुभकामनाएं..भारतीय नौसेना में बने अफसर

कोटद्वार की सौम्या ढौंडियाल और पौड़ी के आयुष सिंह नेगी ने नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट बनकर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। दोनों युवाओं के नौसेना में अफसर बनने पर क्षेत्र में जश्न का माहौल है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Saumya Dhoundiyal: Soumya Dhundiyal and Ayush Negi of Pauri Garhwal became officers in the nevy
Image: Soumya Dhundiyal and Ayush Negi of Pauri Garhwal became officers in the nevy

पौड़ी गढ़वाल: कहने को उत्तराखंड छोटा सा राज्य है, लेकिन सेना को जवान और अफसर देने के मामले में इस राज्य का कोई सानी नहीं। यहां के होनहार बेटे और बेटियां देशसेवा की राह पर आगे बढ़कर प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं। पौड़ी गढ़वाल की रहने वालीं सौम्या ढौंडियाल और आयुष सिंह नेगी दो ऐसे ही होनहार युवा हैं। इन दोनों ने नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट बन उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। नौसेना में अधिकारी बनने वाली सौम्या ढौंडियाल कोटद्वार की रहने वाली हैं। उनके पिता सुनील ढौंडियाल नेवी के चीफ पेटी ऑफिसर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, माता सुषमा ढौंडियाल गृहणी हैं। पिता सुनील ढौंडियाल ने बताया कि सौम्या बचपन से ही पढ़ाई में होशियार थी। उनकी शिक्षा मुंबई, चेन्नई और अंडमान निकोबार में हुई। बाद में उन्होंने बंगलुरू से बीटेक किया। साल 2019 में उन्होंने एसएसबी में कामयाबी हासिल की। शनिवार को सौम्या नौसेना के आईएनए इझीमला में नेवी के 100वें बैच से पास आउट होकर नौसेना में अफसर बन गईं।

यह भी पढ़ें - पहाड़ में सुकून की जिंदगी जी रहे हैं दिग्गज एक्टर संजय मिश्रा..शेयर किया ये वीडियो
सौम्या की ही तरह पौड़ी के मरोड़ा गांव निवासी आयुष सिंह नेगी भी कमीशन प्राप्त कर नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट बन गए हैं। आयुष के पिता सेना में जेसीओ थे। दिल्ली में जन्मे आयुष की शुरुआती पढ़ाई गोवा के केंद्रीय विद्यालय में हुई। उन्होंने हाईस्कूल वर्ष 2015 और इंटरमीडिएट 2017 में पोर्ट ब्लेयर से उत्तीर्ण किया। इंटर के बाद आयुष का चयन नौसेना में हो गया। अब आयुष कमीशन हासिल कर नौसेना में अफसर बन गए हैं। चार साल के प्रशिक्षण के बाद 29 मई को आईएनए इझीमला में 100वें बैच की पासिंग आउट परेड में आयुष ने कमीशन हासिल किया। आयुष की इस उपलब्धि से पूरे गांव में जश्न का माहौल है। परिवार वाले खुशी से फूले नहीं समा रहे। वो नौसेना में अफसर बनने वाले गांव के पहले युवा हैं। राज्य समीक्षा टीम की तरफ से सौम्या ढौंडियाल और आयुष सिंह नेगी को ढेरों बधाई।