Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना की महामारी को देखते हुए कल सीबीएससी द्वारा एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। बढ़ते हुए कोविड को देखते हुए सीबीएसई की 12वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। बहुत दिनों से सीबीएससी की परीक्षाओं के आयोजन पर तमाम सवाल उठ रहे थे और कई लोग सीबीएसई की परीक्षाओं को रद्द करने के फेवर में थे। इसके बाद आखिरकार शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला ले लिया गया है। वहीं उत्तराखंड में भी कोविड का खतरा टला नहीं है। ऐसे में उत्तराखंड में भी परीक्षाओं को रद्द करने के ऊपर सोच-विचार किया जा रहा है। बच्चों के स्वास्थ्य और बढ़ते कोविड को देखते हुए सीबीएसई की तर्ज पर उत्तराखंड में भी 12वीं की परीक्षाएं रद्द हो सकती हैं। एक खबर के मुताबिक शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने यह स्पष्ट किया है कि जल्द ही मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के साथ विचार कर उत्तराखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षाओं को लेकर बच्चों के हित में और उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर निर्णय लिया जाएगा। आगे पढ़िए