Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: प्रदेश की होनहार बेटियां हर क्षेत्र में उत्तराखंड का नाम ऊंचा कर रही हैं। आए दिन राज्य की बेटियां देवभूमि की शान बनकर सामने आ रही हैं। भारतीय सेना में अब राज्य की काबिल लड़कियां भी आगे आ रही हैं और भर्ती हो रही हैं। वे अपनी काबिलियत और अपने जुनून से युवाओं को प्रेरित कर रही हैं। आज हम एक ऐसी ही होनहार बेटी से आपका परिचय करवाने जा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं टिहरी जिले की होनहार बेटी पूनम कुकरेती की जिनका चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हो गया है। इसके बाद से उनके पूरे गांव में खुशी की लहर छा गई है। टिहरी जिले के कुडियाल गांव की निवासी पूनम कुकरेती के पिता रमेश चंद्र कुकरेती ने बेटी की उपलब्धि पर खुशी प्रकट की है। उन्होंने कहा है कि उनको उनकी बेटी पर गर्व है। कड़ी मेहनत के बाद पूनम कुकरेती सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हो गई हैं.