सरतमा देवी देशभर की उन 41 महिलाओं में शामिल हैं, जिन्हें इस सम्मान से नवाजा गया। ये सम्मान पाने वाली वो उत्तराखंड की अकेली महिला हैं।
-
Komal Negi
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Uttarkashi Sartama Devi Water Conservation
उत्तरकाशी: जल ही जीवन है। कितनी हैरत की बात है कि हमारा जीवन पानी पर टिका है, लेकिन हम इसके संरक्षण की बहुत ज्यादा परवाह नहीं करते। उत्तरकाशी जिले का एक गांव भी कुछ साल पहले तक सूखे की मार झेल रहा था। जंगल घट रहे थे, जल स्त्रोत सूख रहे थे। हालात नहीं बदले तो गांव में रहने वाली एक महिला ने जल स्त्रोतों को पुनर्जीवित करने की ठानी। पहाड़ की इस जीवट महिला ने गांव में चाल-खाल यानी छोटे तालाब बनवाए, ताकि पारंपरिक जलस्त्रोत रिचार्ज हो सकें। पालतू मवेशियों और जंगली जानवरों की प्यास बुझाई जा सके। आज इस महिला को हम सरतमा देवी के नाम से जानते हैं। पटारा गांव की रहने वाली सरतमा देवी को जल संरक्षण के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने के लिए संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम यानी यूएनडीपी की ओर से महिला जल चैंपियन चुना गया है। सरतमा देवी देशभर की उन 41 महिलाओं में शामिल हैं, जिन्हें इस सम्मान से नवाजा गया। ये सम्मान पाने वाली वो उत्तराखंड की अकेली महिला हैं। सरतमा देवी हिम पटारा ग्राम संगठन की अध्यक्ष हैं। उनके संगठन को प्रतिष्ठित पर्यावरणीय संस्था अर्थ डे नेटवर्क ने स्टार वूमेंस ऑर्गनाइजेशन का दर्जा दिया है।
यह भी पढ़ें - नैनीताल जिलाधिकारी ने जारी की नई गाइडलाइन..कुछ जगह ढील, कुछ जगह पाबंदी
हिम पटारा ग्राम संगठन के जरिए सरतमा देवी चाल-खाल की मुहिम को आगे बढ़ा रही हैं। तीन साल पहले रिलायंस फाउंडेशन से प्रेरित होकर उन्होंने गांव में जल संरक्षण की दिशा में काम शुरू किया था। इस दौरान चाल-खालों की सफाई के साथ नए चालों का निर्माण किया गया। पिछले साल अक्टूबर में हिम पटारा ग्राम संगठन के काम की सराहना करते हुए प्रतिष्ठित अर्थ डे नेटवर्क ने संगठन को स्टार वूमेंस ऑर्गनाइजेशन का दर्जा दिया था। अब संगठन की अध्यक्ष सरतमा देवी महिला जल चैंपियन के खिताब से नवाजी गई हैं। बीते शनिवार को स्टाकहोम अंतरराष्ट्रीय जल संस्थान, जल संसाधन मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय के तत्वावधान में हुए ऑनलाइन कार्यक्रम में देश की 41 महिलाओं को महिला जल चैंपियन के खिताब से नवाजा गया। जिनमें उत्तराखंड की सरतमा देवी भी शामिल हैं। राज्य समीक्षा टीम सरतमा देवी और उनके संगठन से जुड़ी महिलाओं को सैल्यूट करती है। आप भी सरतमा देवी और उनकी टीम को बधाई दें, उनका हौसला बढ़ाएं, क्योंकि हमारा पहाड़ और जल स्त्रोत इन्हीं महिलाओं की वजह से सुरक्षित हैं।