Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार के नगर निगम क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला लकड़ीपड़ाव का निवासी किशोर हाल ही में नदी के अंदर डूब गया और उसकी दर्दनाक मृत्यु हो गई। संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग किशोर खोह नदी में डूब गया और उसका शव नदी के किनारे बरामद किया गया। मृतक नाबालिक था और अपनी चार बहनों का इकलौता भाई था। संभावना जताई जा रही है कि नदी में अवैध खनन के कारण हुए बड़े गड्ढे में गिरने से युवक की मृत्यु हुई है। वहीं पुलिस ने युवक का शव अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की गहराई से जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हादसे के बाद से ही युवक के घर में मातम पसरा हुआ है।चलिए आपको पूरे मामले से अवगत कराते हैं। मृतक की पहचान 14 वर्षीय मुंतसिफ के रूप में हुई है जोकि कोटद्वार के नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला लकड़ीपड़ाव मोहल्ले का निवासी था। 14 वर्षीय मुंतसिफ मोहल्ले में एक इलेक्ट्रिशियन की दुकान पर एलइडी बनाना सीखता था। कर्फ्यू के कारण सभी दुकानें बंद हैं जिस वजह से इलेक्ट्रीशियन नदीम अपने घर पर ही एलइडी बनाता था और मुंतसिफ नदीम के पास काम सीखने के लिए उसके घर में जाता था।