उत्तराखंड: गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़..3 कॉल गर्ल समेत 7 लोग गिरफ्तार

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने छापेमारी के दौरान यहां से 7 लोगों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। गिरफ्तार लोगों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Roorkee Guest House Girls: Girls found in guest house in Roorkee
Image: Girls found in guest house in Roorkee

रुड़की: हरिद्वार में देह व्यापार से जुड़े गिरोह सक्रिय हैं। इनके खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है, लेकिन देह का गंदा धंधा रुक नहीं रहा। ताजा मामला रुड़की का है। यहां पिरान कलियर क्षेत्र में स्थित एक गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चल रहा था। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने छापेमारी के दौरान यहां से 7 लोगों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। गिरफ्तार लोगों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम की छापेमारी से पूरे क्षेत्र में खलबली मची हुई है। दरअसल एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम को कलियर के एक गेस्ट हाउस में देह व्यापार की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जाल बिछा दिया। टीम ने यहां एक गेस्ट हाउस में छापेमारी की। इस दौरान वहां 4 पुरुष और तीन महिलाएं आपत्तिजनक हालत में मिलीं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आज 5 जिलों में गर्जना के साथ बारिश का अलर्ट
पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। टीम के प्रभारी राकेश सिंह कठैत ने बताया कि पकड़े गए आरोपी हरिद्वार व यूपी के रहने वाले हैं। सभी के खिलाफ देह व्यापार का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आपको बता दें कि मई में भी पुलिस ने रुड़की में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। आरोपियों ने सेक्स रैकेट चलाने के लिए एक मकान किराए पर लिया हुआ था। यहीं पर शरीर का सौदा किया जाता था। पॉश कॉलोनी में जब गलत लोगों का आना-जाना शुरू हुआ तो लोगों ने इसकी खबर पुलिस को दे दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने गंगोत्री कॉलोनी से तीन महिलाओं समेत 5 लोगों को पकड़ा था। अप्रैल में भी हरिद्वार में पुलिस ने एक होटल में छापेमारी कर 8 लोगों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए लोगों में 7 महिलाएं शामिल थीं।