Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के लिए एक गौरवशाली पल है। पौड़ी गढ़वाल के निवासी और इंडियन कोस्ट गार्ड में बड़े अधिकारी आनंद प्रकाश बडोला को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। महानिरीक्षक आनंद प्रकाश बडोला ने आब पूर्व क्षेत्र के तटरक्षक कमांडर पद की कमान संभाली है। उत्तराखंड के निवासियों का भारतीय सेना में एक अहम योगदान है। इन में से एक आनंद प्रकाश बडोला भी हैं। 1990 में आनंद प्रकाश बडोला भारतीय तटरक्षक बल में भर्ती हुए थे। इसके बाद वह लगातार तरक्की की ओर अग्रसर हुए। अपने 3 दशक के कार्यकाल में उन्होंने भारतीय तटरक्षक के विभिन्न श्रेणी के पोतों की कमान संभाली है। उन्होंने तटीय और तटीय क्षेत्रों में अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता के साथ सेवाएं भी है। संचालन, प्रशासन, मानव संसाधन नीति और योजना के क्षेत्रों में उनका प्रभावशाली रिकॉर्ड रहा है। आगे पढ़िए