उत्तराखंड कांग्रेस में शोक की लहर, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का निधन

उत्तराखंड कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का दिल्ली में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि ब्रेन हेमरेज के चलते इंदिरा हृदयेश का निधन हुआ है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Indira Hridayesh: Indira Hridayesh passes away
Image: Indira Hridayesh passes away

हल्द्वानी: उत्तराखंड से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। इस खबर के बाद उत्तराखंड कांग्रेस में शोक की लहर है। उत्तराखंड कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का दिल्ली में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि ब्रेन हेमरेज के चलते इंदिरा हृदयेश का निधन हुआ है। वह काफी वक्त से दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थी। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने इस बात की पुष्टि की है। इसके अलावा पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी इस बात की पुष्टि की है। उत्तराखंड की राजनीति में इंदिरा हृदयेश का एक अलग ही रुतबा रहा था। बताया गया है कि इंदिरा हृदयेश दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान के साथ मीटिंग में शामिल होने गई थी इसके बाद उनकी हालत खराब होने के लगी थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी मृत्यु हो गई।