Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड सैन्य बहुल प्रदेश है। यहां के बेटे ही नहीं, बेटियां भी सेना में अफसर बन प्रदेश का मान बढ़ा रही हैं। सूबे की गौरवशाली सैन्य परंपरा को आगे बढ़ा रही हैं। चंबा की रहने वाली मनीषा तड़ियाल ऐसी ही होनहार बिटिया हैं, जिन्होंने भारतीय सेना की मेडिकल कोर में लेफ्टिनेंट बनकर उत्तराखंड को खुद पर गर्व करने का मौका दिया है। मनीषा नरेंद्रनगर ब्लॉक के मौण गांव की रहने वाली हैं। लेफ्टिनेंट मनीषा की कामयाबी पर परिवार और रिश्तेदारों के साथ ही पूरे गांव में खुशी का माहौल है। कड़ी मेहनत से ट्रेनिंग पूरी करने वाली मनीषा को दिल्ली के सेना अस्पताल में तैनाती मिली है। मनीषा हमेशा से ही सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहती थीं। इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने जी-तोड़ मेहनत की। उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई परीक्षा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चंबा से पास की। इसके बाद हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग से बीएससी नर्सिंग की डिग्री पूरी की.