Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए अभियान चल रहा है। पुलिस सूबे के साथ-साथ दूसरे प्रदेशों में छिपे तस्करों को भी पकड़-पकड़ कर ला रही है, लेकिन अपने पिथौरागढ़ में तो गजब ही हो रहा था। यहां कोई और नहीं पुलिसवाले ही चरस की तस्करी कर रहे थे। अब सैंया भए कोतवाल तो फिर डर काहे का। पुलिसकर्मियों की शह से तस्करी का धंधा खूब चल रहा था, लेकिन शनिवार को इस धंधे पर ऊधमसिंहनगर पुलिस ने ब्रेक लगा दिया। पुलिस ने पिथौरागढ़ पुलिस लाइन में तैनात दो पुलिसकर्मियों समेत चार लोगों को चरस की तस्करी करते पकड़ा है। तलाशी में आरोपियों के पास से आठ किलो चरस बरामद हुई। आरोपी चंपावत में तैनात एक सिपाही से चरस लेकर अलग-अलग निजी कारों से ऊधमसिंहनगर लेकर आए थे। किच्छा में किसी ने मुखबिरी कर दी और इस तरह पुलिसकर्मियों समेत सभी आरोपी धर लिए गए। ऊधमसिंहनगर एसएसपी ने मामले का खुलासा करने वाली टीम को ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। उधर, पिथौरागढ़ एसपी सुखबीर सिंह ने दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं। इस मामले ने उत्तराखंड पुलिस की फजीहत तो कराई, लेकिन ऊधमसिंहनगर पुलिस ने अपने ही मातहतों के खिलाफ जिस तरह ईमानदारी से कार्रवाई की, उसके लिए उत्तराखंड पुलिस की तारीफ करनी होगी। चलिए पूरा मामला बताते हैं। आगे पढ़िए