गढ़वाल: पहाड़ से मैक्स पर गिरे विशाल पत्थर, चालक की मौत..महिला समेत 3 मासूम घायल

ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रमार्ग पर मैक्स वाहन भूस्खलन के कारण पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आ गया जिसमें चालक की मौत हो गई जबकि महिला समेत 3 मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Tehri Garhwal News: Huge stone fell on Max in Tehri Garhwal
Image: Huge stone fell on Max in Tehri Garhwal

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड में बरसात मुसीबतों का सबब बनी हुई है। आपदा की दृष्टि से उत्तराखंड राज्य वैसे ही संवेदनशील है और उसके ऊपर से खराब मौसम हादसों को आमंत्रित कर रहा है। उत्तराखंड में भारी बरसात के कारण पहाड़ों पर मामला संवेदनशील बना हुआ है। लगातार पहाड़ियों से भूस्खलन हो रहा है और बोल्डर गिर रहे हैं जिस वजह से पहाड़ों पर आवाजाही करना भी खतरे से खाली नहीं है। आए दिन भूस्खलन के कारण दिल दहला देने वाले हादसे हो रहे हैं और बोल्डर की चपेट में आने से लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो रही है। उत्तराखंड के टिहरी में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। टिहरी में स्थित ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रमार्ग बरसात की शुरुआत से ही और संवेदनशील बना हुआ है और यहां पर आए दिन भूस्खलन के कारण गंभीर हादसे हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें - गौरवशाली पल: उत्तरकाशी के 3 होनहारों ने बढ़ाया अपने क्षेत्र का मान, सेना में अफसर बने
ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रमार्ग में भूस्खलन के कारण एक जबरदस्त सड़क हादसा हो गया जिसमें वाहन चालक की दर्दनाक मृत्यु हो गई जबकि वाहन के अंदर सवार तीन बच्चे एवं महिला गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मामला टिहरी के हिंडोला खाल क्षेत्र का बताया जा रहा है। आपको बता दें कि ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वर्षा के कारण लगातार पहाड़ों पर से बोल्डर गिर रहे हैं और भूस्खलन हो रहा है। ऐसे में वहां से गुजर रहे वाहनों के ऊपर भी खतरा मंडरा रहा है। हाल ही में थाना नरेंद्र नगर ऋषिकेश- गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक टैक्सी के ऊपर बोल्डर गिर गया जिसमें चालक की दर्दनाक मृत्यु हो गई जबकि टैक्सी के अंदर सवार महिला एवं उसके तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: लड़कों को लड़कियों के जाल में फंसाकर करते थे ब्लैकमेल..अब हुए गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि वाहन चंबा से ऋषिकेश की ओर जा रहा था। इसी बीच अचानक से भूस्खलन हुआ और पहाड़ी से एक भारी-भरकम बोल्डर गिर गया और सीधा टैक्सी के ऊपर जा गिरा जिससे टैक्सी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है और उसके अंदर मौजूद वाहन चालक की मृत्यु हो गई है। आपको बता दें कि हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसे के बाद आसपास के स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस बारे में सूचित किया और पुलिस तुरंत ही रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंची और चालक को सवारियों के साथ 108 एंबुलेंस सर्विस के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर चालक सुनील भट्ट को मृत घोषित कर दिया गया है। वहीं वाहन में सवार नीलम, उनकी बेटी अनुष्का, आरुषि और आरव की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका ऋषिकेश में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक चालक सुनील भट्ट के शव को कब्जे में लेकर उसके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।