Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: पहाड़ की संकरी सड़कें वाहन चालकों और सवारों के लिए काल साबित हो रही हैं। सड़कें पहले ही बदहाल हैं, उस पर लगातार जारी बारिश से कोढ़ में खाज जैसे हालात पैदा हो गए हैं। जगह-जगह सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा मामला टिहरी जिले का है। यहां नरेंद्रनगर में रायवाला प्रतीतनगर से रुद्रप्रयाग जा रही मैक्स जीप (यूके 07 टीए 3244) पहाड़ से पत्थर गिरने से बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में चालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों समेत 4 लोग घायल हुए हैं। दो बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के वक्त मैक्स में ड्राइवर समेत पांच लोग सवार थे। ये लोग रायवाला से रुद्रप्रयाग जा रहे थे। इनकी गाड़ी जैसे ही नरेंद्रनगर पहुंची, हिंडोलाखाल कुंजापुरी से डेढ़ सौ मीटर पहले पहाड़ से पत्थर गिरने लगे। ये देख ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। जिसके बाद मैक्स बेकाबू होकर पलट गई। हादसा सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर हुआ।