उत्तराखंड 15 जून को 4 जिलों में भारी बारिश और बिजली चमकने की चेतावनी..यलो अलर्ट जारी

15 जून को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, और नैनीताल जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand Meteorological Department: Heavy rain likely in 4 districts of Uttarakhand on June 15
Image: Heavy rain likely in 4 districts of Uttarakhand on June 15

पिथौरागढ़: उत्तराखंड में बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 14 जून से लेकर 17 जून तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। 14 जून को मौसम विभाग द्वारा नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई थी। इसके अलावा कहीं-कहीं तेज सतही हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। इसके अलावा 15 जून को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, और नैनीताल जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि इससे संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने जैसी खबरें सामने आ सकती हैं। कहीं-कहीं राजमार्ग और लिंक सड़कें अवरुद्ध हो सकती हैं। इसके अलावा मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं ना लो और नदियों का पति प्रवाह हो सकता है। इससे निचले इलाकों में जलभराव की संभावना है। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि नदी या नालों के पास रहने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। वाहन चलाते समय यात्रियों या वाहन से आने जाने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि आकाशीय बिजली चमकने और घटना के वक्त सुरक्षित स्थानों में शरण लें।
यह भी पढ़ें - टिहरी गढ़वाल: चलती मैक्स पर पहाड़ से गिरे पत्थर..चालक की मौत, मां और दो बेटियां घायल