रुद्रप्रयाग जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी हुए आप में शामिल, आप प्रभारी और कर्नल कोठियाल ने दिलाई सदस्यता..देखिए वीडियो
-
Komal Negi
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Sumant Tiwari joins Aam Aadmi Party
रुद्रप्रयाग: आप प्रदेश प्रभारी और आप के वरिष्ठ नेता कर्नल कोठियाल के नेतृत्व में आज पार्टी के प्रदेश कार्यालय में रुद्रप्रयाग के जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन्त तिवारी ने आप पार्टी का दामन थाम लिया। उन्हें कर्नल कोठियाल ने पार्टी की टोपी पहनाते हुए और माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता विधिवत ग्रहण करवाई। इस मौके पर आप प्रभारी ने कहा कि, प्रदेश में आप पार्टी का जनाधार लगातार बढ रहा है। और युवाओं का रुझान भी पार्टी की तरफ ज्यादा है,जिसके चलते जहां कुछ दिनों पहले कई छात्र संगठनों से जुडे छात्रों ने पार्टी का दामन थामा तो अब, युवा और कर्मठ नेता सुमन्त तिवारी ने भी कांग्रेस पार्टी छोडकर ,आप पार्टी का दामन थाम लिया है। आप प्रभारी ने कहा कि, आप पार्टी प्रदेश में 2022 के चुनावों में एक मजबूत विकल्प के रुप में सामने आएगी। उन्होंने आगे कहा कि, आप पार्टी में सब का स्वागत है ,लेकिन इसके साथ ही आप पार्टी थ्री सी के फार्मुले पर हमेशा कायम रहती है। पार्टी में उसे कभी भी स्वीकार नहीं किया जाएगा जो क्रिमिनल और करप्ट हों। उन्होंने आगे कहा कि, समाज के अलग अलग वर्गों से जुडे सभी अच्छे लोगों का वो पार्टी में स्वागत करते हैं ,जिनके साथ मिलकर आप पार्टी इस प्रदेश का नवनिर्माण करेगी। आगे देखिए वीडियो
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: नशे में धुत ठेकेदार, फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर चढ़ा दी कार, 1 की मौत..1 की हालत गंभीर
इस मौके पर कर्नल अजय कोठियाल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, केदार घाटी क्षेत्र से सुमन्त तिवारी का आप पार्टी में शामिल होना पार्टी के लिए बडे हर्ष का विषय है, उन्होंने कहा कि, केदारनाथ बाबा के ही आर्शिवाद से उन्हें नई पहचान मिली और अब ये कारवां लगातार बढ रहा है ,और जो सपना नवनिर्माण का आप पार्टी ने इस प्रदेश के लिए देखा है ,वो सपना अब जल्द ही साकार होने की कगार पर है। उन्होंने आगे कहा कि, उन्हें पूर्ण विश्वास है कि, अब आने वाला विधानसभा चुनाव आप और बीजेपी के ही बीच होगा, जिसके लिए पार्टी पूरी तरह तैयार है। वहीं आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद सुमन्त तिवारी ने कहा कि, आप पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर और सोच विचार करने के बाद ही उन्होंने आप पार्टी का दामन थामा है। आप पार्टी ने राज्य का जो नवनिर्माण का सपना देखा है ,उसे वो पार्टी के साथ मिलकर जरुर पूरा करेेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि, अभी तो ये शुरुआत है ,जल्द ही बीजेपी और कांग्रेस दोनों की पार्टियों के कई युवा भी आप पार्टी में शामिल होकर पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे। देखिए वीडियो