Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
हल्द्वानी: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी में गजब नजारा देखने को मिला। यहां आनंद बाग कॉलोनी में लोगों ने एक सांप को बिजली के तारों पर चढ़ते देखा तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इसकी सूचना वन विभाग को दी गई तो मौके पर वन विभाग की टीम ने बमुश्किल सांप का रेस्क्यू किया। बताया जा रहा है कि सांप नेवले से जान बचाने के लिए तारों पर चढ़ गया था। तारों पर करंट भी दौड़ रहा था और बड़ा हादसा हो सकता था। घटना हल्द्वानी नगर निगम से नीचे आनंद बाग कॉलोनी की है। यहां नेवले के हमले से बचने के लिए एक विशालकाय सांप पेड़ पर चढ़ गया और देखते ही देखते पेड़ों के सहारे बिजली के तारों तक जा पहुंचा। इसके बाद सांप बिजली के तार पर रेंगते हुए आगे बढ़ने लगा। इसके बाद मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जिस दौरान सांप बिजली के तारों पर चढ़ा था, उस समय बिजली के तारों में करंट आ रहा था। आश्चर्य है कि साप को करंट नहीं लगा। आगे देखिए वीडियो