गढ़वाल में दर्दनाक हादसा..खाई में गिरी मैक्स, 1 ही गांव के 3 लोगों की मौत

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इस दुर्घटना में अमोला गांव के 3 लोगों की मौत हुई है। घटना देर रात की बताई जा रही है।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Pauri Garhwal News: Max car fell in a ditch in Pauri Garhwal
Image: Max car fell in a ditch in Pauri Garhwal

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड मैं लगातार बड़े हादसे हो रहे हैं और लोग असमय ही मौत के मुंह में समा रहे हैं। इस बीच पौड़ी गढ़वाल जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पौड़ी गढ़वाल के द्वारीखाल के अंतर्गत सिलोगी जाखणीखाल अमोला मोटर मार्ग पर बीती रात एक सड़क दुर्घटना हो गई। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इस दुर्घटना में अमोला गांव के 3 लोगों की मौत हुई है। घटना देर रात की बताई जा रही है। अमोला गांव के सतपाल सिंह, कलम सिंह और राहुल सिंह अपने गांव अमोला की तरफ जा रहे थे। सभी मैक्स वाहन में सवार थे। सभी इस बड़े तक हाल के समीप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद वाहन गहरे खड्ड में जा गिरा। दुर्घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना प्रशासन को दी। मौके पर प्रशासन ने पहुंचकर घायल तीनों व्यक्तियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चैलूसैंण में भर्ती करवाया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने बताया कि इस दुःख की घड़ी में मृतकों के परिजनों के साथ खड़ा हूं. मेरी सरकार से मांग है कि तत्काल प्रभाव से मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद दी जाए. उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बात कर मृतकों का पोस्टमॉर्टम चैलूसैंण में ही करने की मांग की है.
यह भी पढ़ें - केदारनाथ में हर दिन शीर्षासन कर विरोध कर रहे हैं पुरोहित, आखिर कब पूरी होगी मांग?