Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चम्पावत: पहाड़ के होनहार युवा खेलों की दुनिया में छाए हुए हैं। एक तरफ उत्तराखंड की दो बेटियां इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं तो वहीं चंपावत के होनहार कुशाग्र उप्रेती भी फुटबॉल वर्ल्ड कप में छाने को तैयार हैं। कुशाग्र उप्रेती का चयन अंडर-23 फुटबॉल विश्व कप टीम में हुआ है। इस चैंपियनशिप का आयोजन 11 से 16 अगस्त तक यूक्रेन में होना है। जिसमें उत्तराखंड के कुशाग्र उप्रेती टीम इंडिया के लिए खेलते नजर आएंगे। इससे पहले कुशाग्र का चयन अंडर-19 विश्व कप के लिए हुआ था। विश्वकप का आयोजन चीन में होना था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसे रद्द कर दिया गया था। कुशाग्र का परिवार चंपावत के बनबसा में रहता है। उनके पिता विनोद उप्रेती टनकपुर पावर स्टेशन एनएचपीसी में कार्यरत हैं।