गढ़वाल: बीरोंखाल में गुलदार का आतंक, युवक को बनाया निवाला..झाड़ी में मिली अधखाई लाश

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में गुलदार की धमक बनी हुई है। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग भी की थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Pauri Garhwal Leopard: Leopard attacks Dinesh Kumar in Bironkhal
Image: Leopard attacks Dinesh Kumar in Bironkhal

पौड़ी गढ़वाल: पहाड़ के हर हिस्से में गुलदार आतंक का सबब बने हुए हैं। घटते जंगलों के चलते गुलदार इंसानी बस्तियों में दाखिल हो रहे हैं, वहां रह रहे लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। पौड़ी गढ़वाल के बीरोंखाल में भी यही हुआ। यहां गुलदार ने एक युवक को अपना निवाला बना लिया। युवक की लाश गांव से करीब दो सौ मीटर दूर बरामद हुई। घटना के बाद गांव में गम और गुस्से का माहौल है। ग्रामीणों ने गुलदार को आदमखोर घोषित करने की मांग की। गुलदार के हमले में जान गंवाने वाले युवक का नाम दिनेश चंद्र पुत्र रामलाल है। 38 साल का दिनेश पौड़ी के भैंसोड़ा गांव में रहता था। आज सुबह करीब सात बजे दिनेश गांव से कुछ दूर खेतों में शौच के लिए गया था। तभी घात लगाए गुलदार ने दिनेश पर हमला कर दिया। गुलदार दिनेश को घसीटते हुए करीब सौ मीटर दूर झाड़ियों में ले गया।

यह भी पढ़ें - गढ़वाल से सामने आई खौफनाक खबर, बुजुर्ग महिला की हत्या कर खेत में दफना दिया
इधर दिनेश काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने दिनेश की खोजबीन शुरू कर दी। करीब साढ़े आठ बजे गांव वालों को एक खेत के किनारे खून नजर आया। यहीं पर थोड़ी दूरी पर दिनेश की चप्पलें पड़ी थीं। ग्रामीणों ने आसपास खोजा तो झाड़ियों में दिनेश का अधखाया शव बरामद हुआ। खबर मिलने पर परिजन भी रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंच गए। बाद में वन विभाग को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में लगातार गुलदार की धमक महसूस की जा रही है। उन्होंने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाने की मांग भी की थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। अगर गुलदार पहले ही पकड़ लिया जाता तो शायद दिनेश की जान नहीं जाती। ग्रामीणों ने गुलदार को आदमखोर घोषित करने के साथ ही मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की।