Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला रुक नहीं रहा है। आए दिन राज्य के अलग-अलग जिलों से सड़क हादसे की खबरें सामने आती हैं। तेज रफ्तार हादसों का सबब बन रही है। उधमसिंह नगर के बाजपुर से भी सड़क हादसे की एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। बाजपुर में हाल ही में तेज रफ्तार से आ रही गाड़ी और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो पुलिसकर्मी गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। हादसा इतना जबरदस्त था कि पुलिसकर्मी बाइक समेत दूर गड्ढे में जा गिरे। पुलिसकर्मियों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद सीओ वंदना वर्मा एवं एसएसआई जसविंदर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है.