Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
हरिद्वार: कुंभ में टेस्टिंग फर्जीवाड़ा नए मोड़ ले रहा है। एक तरफ मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेज, डॉक्टर लालचंदानी लैब और नलवा लैब के प्रतिनिधियों से लगातार पूछताछ जारी है। तो दूसरी तरफ से अपर मेला अधिकारी डॉ संजय जैन ने बड़े निर्देश दिए हैं। डॉक्टर संजय जैन ने पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, देहरादून, बागेश्वर, उधम सिंह नगर, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और चमोली के चिकित्सा अधिकारियों को पत्र भेजकर मामले की जांच में अपना साक्ष्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। कुल मिलाकर 22 चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। 25 जून की सुबह 10:00 बजे मुख्य विकास अधिकारी रोशनाबाद हरिद्वार में सभी को उपस्थित होकर अपना साक्ष्य प्रस्तुत करना है। उधर जिला मुख्यालय रोशनाबाद में सीडीओ सौरभ गहरवार के कार्यालय में मैक्स कॉर्पोरेट सर्विस के प्रतिनिधि पहुंचे। इसके अलावा सवालों के घेरे में आए हरियाणा की नलवा लैब के प्रतिनिधि भी विकास भवन पहुंचे। वहीं दिल्ली की लाल चंदानी लैब के संचालकों को शुक्रवार को हरिद्वार आने के लिए कहा गया है। आपको बता दें की मैक्स कॉर्पोरेट, नलवा लैब हिसार और डॉ लाल चंदानी लैब के खिलाफ नगर कोतवाली में धोखाधड़ी का भी मुकदमा दर्ज है। कुल मिलाकर मामले की जांच जारी है और देखना है कि इस मामले में आगे क्या निकल कर आता है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में चार धाम यात्रा पर सस्पेंस बरकरार, तैयारियों को लग सकता है बड़ा झटका