Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड में जंगली जानवरों का भय लोगों के बीच में बरकरार है। आए दिन राज्य से मानव वन्यजीव संघर्ष की खबरें सामने आ रही हैं जो कि चिंताजनक है। वन विभाग भी सख्त एक्शन नहीं ले रहा है। लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। श्रीनगर राजकीय मेडिकल कॉलेज में इन दिनों गुलदार का खतरा मंडरा रहा है। मेडिकल कॉलेज में गुलदार के कारण इन दिनों दहशत पसर रखी है। गुलदार पिछले 1 हफ्ते से कॉलेज के परिसर में घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। परिसर में घूमते हुए गुलदार की तस्वीरें भी सीसीटीवी में कैद हुई हैं। कॉलेज प्रशासन के बीच गुलदार की आवाजाही से हड़कंप मच रखा है। मेडिकल कॉलेज में प्रभागीय वन अधिकारी को पत्र लिखकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। श्रीनगर के मेडिकल कॉलेज में पहली बार गुलदार की वजह से आतंक नहीं मचा है। आगे पढ़िए