Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
चम्पावत: उत्तराखंड की होनहार बेटियां हर क्षेत्र में राज्य का नाम रौशन कर रही हैं। आज हम आपका परिचय राज्य की एक ऐसी ही होनहार बेटी से करवाने जा रहे हैं जिन्होंने कराटे में स्वर्ण पदक हासिल किया है और कराटे के गुर वे बच्चों को भी सिखा रही हैं। हम बात कर रहे हैं चंपावत की रेणु बोरा की जो कराटे में स्वर्ण पदक हैं और अपने गांव में बच्चों को निशुल्क कराटे का प्रशिक्षण दे रही हैं। उनका मकसद बच्चों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से मजबूत करना है और इसी इरादे के साथ वे अपने गांव और आसपास के गांव के बच्चों को मुफ्त में कराटे का प्रशिक्षण दे रही हैं। रेनू बोरा नेशनल कराटे अकादमी की कोच भी हैं और कराटे में अपनी काबिलियत के दम पर उन्होंने स्वर्ण पदक भी अर्जित कर रखा है। चंपावत की रेनू बोरा अपने गांव बोराबुंगा में बच्चों को प्रशिक्षण दे रही हैं।