Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी मुख्यालय के समीपवर्ती ब्लॉकों में सड़क ना होने के चलते बुजुर्ग मरीजों को पालकी के मदद से पहुंचाया जाता है अस्पताल, पहाड़ों में मूलभूत सुविधाओं के अभाव के चलते गांव से पलायन हो रहा है जिसका अंदाजा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो से लगाया जा सकता है की सड़क ना होने के चलते बुजुर्ग लोगों को पार्टी की मदद से 5 किलोमीटर पैदल चलकर अस्पताल पहुंचाया जाता है यदि गांव में युवा ना हो तो आखिर कैसे इन बुजुर्गों को अस्पताल तक पहुंचाया जाएगा। मंडल मुख्यालय पौड़ी से सटे कोट ब्लॉक की लीई गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया में पिछले दिनों लगातार छाया रहा। जिसमें ग्रामीणों द्वारा एक बीमार व्यक्ति को डोली के माध्यम से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यह हाल उस विधानसभा का है जो मंडल मुख्यालय पौड़ी से सटी हुई है। इसके बावजूद इसकी दशा और दिशा पिछले 20 सालों में अब तक नहीं बदल पाई है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि अवस्थाओं का दौर ये सभी राज्य गठन के बाद से ही लगातार देख रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उनकी ग्राम सभा को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़क को सालों पहले स्वीकृत कर दिया गया था। यहां तक कि सड़क के लिए पैसे भी स्वीकृत कर दिए गए। मगर उसके बाद भी उनके गांव में अब तक सड़क नहीं पहुंच पाई है, जिसके कारण ग्रामीणों को अवस्थाओं का सामना करते हुए बीमार पीड़ित को डोली के माध्यम से जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल पहुंचाना पड़ता है।