जय हिंद: गढ़वाल राइफल का वीर सपूत मनदीप सिंह नेगी गुलमर्ग में शहीद

पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले वीर जांबाज मनदीप सिंह नेगी बॉर्डर पर शहीद हो गए हैं। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Mandeep Singh Negi: Mandeep Singh Negi martyr
Image: Mandeep Singh Negi martyr

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के जांबाज़ जवानों ने हमेशा एक कदम आगे बढ़कर देश की रक्षा में अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए। इन वीर जवानों ने हर बार देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। उत्तराखंड से न जाने कितने ऐसे वीर सपूत हैं जो देश की रक्षा के लिए शहीद हो गए। इस बीच एक दुखद खबर सामने आई है। पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले वीर जांबाज मनदीप सिंह नेगी बॉर्डर पर शहीद हो गए हैं। मनदीप सतपुली के रहने वाले थे। खबर है कि कश्मीर के गुलमर्ग में सरहद पर अपना फर्ज निभाते हुए मनदीप सिंह नेगी शहीद हो गए। मनदीप सिंह नेगी 11वीं गढ़वाल राइफल के जवान थे। उनकी शहादत की खबर से उत्तराखंड में शोक की लहर है।