Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी शहर में इन दिनों गुलदार की दस्तक बढ़ती हुई दिखाई दे रही है पहले ग्रामीण इलाकों में लगातार गुलदार के दिखने और आक्रमण की घटनाएं सामने आ रही थी लेकिन अब पौड़ी शहर के आसपास भी गुलदार दिखने लगा है जो कि एक प्राइवेट विद्यालय के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। जिसके बाद वन विभाग पौड़ी की ओर से गश्त बढ़ाने की बात कही गई है। पौड़ी शहर के एक प्राइवेट विद्यालय के आंगन में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में एक गुलदार बेखौफ घूमते हुए रिकॉर्ड हुआ है जिसके बाद विद्यालय प्रशासन की ओर से बताया गया है कि पहले भी काफी बार गुलदार उनके सीसीटीवी में कैद हुआ है हालांकि अभी तक गुलदार के आक्रमण की कोई घटना प्रकाश में नहीं आई है वहीं वन विभाग पौड़ी के रेंजर अनिल भट्ट की ओर से बताया गया है कि अब बरसात के वक्त घरों के आसपास झाड़ियां बड़ी हो जाती है जिससे कि गुलदार के छिपने के लिए आसान हो जाता है। आगे देखिए वीडियो