उत्तराखंड: रात से गायब था बीकॉम का छात्र, सुबह जंगल में पेड़ से लटकी मिली लाश

19 साल का मयूर बीकॉम में पढ़ रहा था। पूरा परिवार उस पर जान छिड़कता था। बीते दिन मयूर ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला खत्म कर ली।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
almora news: BTech students body found in forest in Almora
Image: BTech students body found in forest in Almora

अल्मोड़ा: युवाओं में खुदकुशी के बढ़ते मामले चिंता का विषय हैं। छोटी-छोटी बात पर युवा आत्मघाती कदम उठा लेते हैं। जान देने वाला तो चला जाता है, लेकिन माता-पिता और परिजनों के लिए जिंदगीभर का दुख साथ रह जाता है। अल्मोड़ा के सोमेश्वर में रहने वाले मयूर उपाध्याय के परिजन भी इस वक्त ऐसे ही दर्द का सामना कर रहे हैं। 19 साल का मयूर अमृतपुर में रहता था। वो बीकॉम में पढ़ रहा था। पूरा परिवार मयूर पर जान छिड़कता था। बीते दिन मयूर ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला खत्म कर ली। जंगल में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर जैसे ही मयूर की मौत की खबर घर पहुंची, परिजन सदमे में आ गए। घटना के बाद युवक के परिवार में कोहराम मचा है। माता-पिता के आंसू नहीं थम रहे।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: छुट्टी पर घर आए जवान की डूबने से मौत, डेढ़ साल की मासूम बेटी किसे कहेगी पिता?
पुलिस के मुताबिक अमृतपुर में रहने वाले मनीष उपाध्याय का 19 वर्षीय बेटा मयूर बीती शाम से गायब था। परिजनों ने रातभर उसकी खोजबीन की, लेकिन मयूर नहीं मिला। गुजरते वक्त के साथ परिजनों का दिल बैठने लगा, वो बुरी तरह घबरा गए। मयूर की कोई खबर न मिलने पर परिजनों ने रात को ही सोमेश्वर थाने में मयूर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। आज सुबह किसी ने गांव से दो किमी दूर जंगल में एक युवक का शव पेड़ पर लटके देखा। शव की शिनाख्त मयूर उपाध्याय के रूप में हुई। मयूर बीकॉम का स्टूडेंट था। उसके पिता विद्युत विभाग में लाइनमैन हैं। मयूर दो भाईयों में बड़ा था। युवक की मौत के बाद गांव में मातम पसरा है। उसने अचानक आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसे लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस की जांच जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेजा गया है।