Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है फुल। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने युवाओं के लिए एक खुशखबरी दी है। उत्तराखंड में बंदी रक्षकों के 213 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह गांव के अंतर्गत कारागार विभाग के अंतर्गत बंदी रक्षक के रिक्त 213 पदों पर सीधी भर्ती हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। आपको बता दें कि इससे पहले उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा पटवारी और लेखपाल के पदों पर भी 500 से ज्यादा भर्तियां निकाली गई थी। बंदी रक्षकों के पदों के लिए विज्ञापन प्रकाशन की तिथि 28 जून तय की गई थी। इसके लिए आप ऑनलाइन आवेदन 1 जुलाई से शुरू कर सकते हैं। आगे पढ़िए