Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: मानसून में पहाड़ की सड़कें और खस्ताहाल हो जाती हैं। इन पर सफर करना सुरक्षित नहीं रहता। मौसम की मार और सड़कों की बदहाली से सड़क हादसे बढ़ते हैं, जिनमें हर साल हजारों बेगुनाह अपनी जान गंवा देते हैं। सड़क हादसे का हालिया मामला उत्तरकाशी जिले का है। यहां नेलांग रोड पर एक डंपर बेकाबू होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि सह चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सहचालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक डंपर वालीगांग से आ रहा था, जो कि भारत-चीन अंतरराष्ट्रीय सीमा को जोड़ने वाले मार्ग पर स्थित है। इसी दौरान नेलांग रोड पर वाहन हादसे का शिकार हो गया। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते वाहन 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।