Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
चमोली: आत्महत्या ... कहने को यह शब्द महज आत्म है मगर क्या वाकई आत्महत्या में केवल एक ही जिंदगी की मौत होती है? पल भर में जिंदगी खत्म हो जाती है मगर उसके बाद क्या? आत्महत्या केवल आत्म नहीं होती। आवेश में आकर अपनी जिंदगी खत्म करने के साथ लोग अपने परिजनों की उम्मीदें भी तोड़ देते हैं। खासकर कि युवावर्ग लगातार जिंदगी से तंग आ कर जिंदगी खत्म कर रहा है। जवान छोड़िए अब छोटी उम्र के बच्चे भी सुसाइड जैसा घातक कदम उठा कर जान दे रहे हैं। सही मायनों में जिंदगी शुरू करने से पहले ही बच्चे स्यूसाइड जैसा कदम उठा रहे हैं। आवेश में आकर युवावर्ग द्वारा आत्महत्या जैसा कदम उठाना बेहद चिंताजनक है। कई बच्चे गुस्से में आकर जान दे देते हैं। चमोली में भी एक मासूम बच्चे की जिंदगी का अंत में कुछ ऐसे ही हुआ।