Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
ऋषिकेश: कोरोना संक्रमण के केस कम होने के बाद अब प्रदेश में सब कुछ धीरे-धीरे वापस से सामान्य होता हुआ नजर आ रहा है। बस यात्राओं की बात करें तो कर्फ्यू के बीच में भी बस यात्रा को अनुमति मिल रखी है और अब धीरे-धीरे पहाड़ी रूटों की परिवहन सेवा भी फिर से पटरी पर वापस आने लगी है। आपको बता दें कि दूसरी लहर के दस्तक देने के बाद परिवहन सेवाओं को बंद कर दिया गया था मगर अब केसों में कमी आने के बाद एक बार फिर से पहाड़े रूटों पर बसों का संचालन शुरू हो चुका है। बीते मंगलवार को ऋषिकेश से टिहरी और उत्तरकाशी जनपद के लिए विभिन्न रूटों पर 17 बस सेवाओं का संचालन एक बार फिर से शुरू कर दिया गया है। बता दें कि धीरे-धीरे अब यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। केसों में कमी होने के कारण बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में यात्री उत्तराखंड में आ रहे हैं। परिवहन कारोबार दोबारा गति पकड़ रहा है, ऐसे में अब पहाड़ी रूटों पर बसों का संचालन शुरू हो चुका है।