Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी के थलीसैंड थाना क्षेत्र के चोरखिंडा गांव में दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई है गांव के ही रहने वाले दो युवकों के बीच हुई बहस के चलते एक युवक ने दूसरे के सर पर पत्थर से हमला कर घायल कर दिया है वहीं उपचार के दौरान युवक की मौत हो गयी है, घटना को अंजाम देने वाले युवक को पौड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पौड़ी के थलीसैंड के थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया है कि चोरखिंडा गांव के रामपाल सिंह और मनोहर सिंह गाँव के पास स्थित टैक्सी स्टैंड में संयुक्त रूप से चाऊमिन की दुकान चलाते थे। वहीं बीते 26 जून को दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई बहस इतनी बढ़ गई कि मनोहर सिंह ने रामपाल सिंह के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां के स्थानिय लोगों ने बीच-बचाव करते हुए गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए ले जाने का प्रयास किया। लेकिन मनोहर ने दोबारा आकर एक और बड़ा पत्थर उठाकर घायल के सिर पर मार दिया दिया। घायल रामपाल सिंह को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। जहां 28 जून को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की माता की तहरीर के आधार पर मनोहन सिंह पुत्र प्रतार्प सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। आरोपी मनोहर सिंह को मंगलवार सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड रोजगार समाचार: UKSSSC में 434 अलग अलग पदों के लिए सीधी भर्ती