रुद्रप्रयाग: चोपता घूमने आए पर्यटकों ने कार से दो लोगों को कुचला..मौके पर ही मौत

देहरादून का रहने वाला युवक अपने साथियों संग चोपता घूमने आया था। वापस लौटते वक्त उसने तेज रफ्तार कार से सड़क किनारे बैठे दो लोगों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Ukhimath news: Car crushed two people in ukhimath
Image: Car crushed two people in ukhimath

रुद्रप्रयाग: अनलॉक में मिली ढील के बाद प्रदेश में जैसे-जैसे वाहनों की आवाजाही बढ़ने लगी है, सड़क हादसे भी बढ़ रहे हैं। ताजा मामला रुद्रप्रयाग जिले का है। जहां बेकाबू रफ्तार के कहर ने दो लोगों की जान ले ली। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक कुछ पर्यटक चोपता घूमने आए हुए थे। हादसा इन्हीं की कार से हुआ। तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बैठे दो लोगों को कुचल दिया, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने गाड़ी के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। वाहन को सीज कर दिया गया है। हादसा ऊखीमठ विकासखंड के सीमांत क्षेत्र में हुआ। पुलिस के अनुसार कार चालक नवल रावत पुत्र राम सिंह रावत अपने दोस्तों के साथ देहरादून से चोपता घूमने आया था। यहां घूमने के बाद वापसी में उसने ऊखीमठ-चोपता मोटरमार्ग के सिरसौली के पास सड़क किनारे बैठे दो लोगों को कार से कुचल दिया।

यह भी पढ़ें - अभी-अभी: उत्तराखंड में आज 78 लोग कोरोना पॉजिटिव..2 मरीजों की मौत
हादसे में 42 साल के रणवीर सिंह पुत्र नारायण सिंह और 40 वर्षीय मदन सिंह पुत्र गब्बर सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। कार की टक्कर से दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत ऊखीमठ स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, लेकिन दोनों ही बच नहीं सके। हादसे के बाद मृतकों के घर में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया है। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा बंद होने की वजह से पर्यटक बड़ी तादाद में दूसरे पर्यटक स्थलों का रुख कर रहे हैं। चोपता में भी सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है। सफर के दौरान कई लोग शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं, जिस वजह से पहाड़ में लगातार हादसे भी हो रहे हैं। हमारी आपसे अपील है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं। ये आपके साथ-साथ दूसरों के लिए भी खतरनाक हो सकता है। शराब से दूर रहें, रफ्तार के जुनून से बचें।