Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी जिले में नरभक्षी गुलदार दहशत का सबब बने हुए हैं। यहां गुलदार के हमले में लोगों की मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला द्वारीखाल प्रखंड का है। जहां बागी गांव में रहने वाले एक युवक को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। घटना के बाद से गांव के लोग बुरी तरह डरे हुए हैं। मरने वाले युवक का नाम पृथ्वी चंद पुत्र यशवंत सिंह है। 28 साल का पृथ्वी चंद ग्रामसभा किनसुर के राजस्व ग्राम बागी में अपने परिवार संग रहता था। गुरुवार को वो हर दिन की तरह मवेशियों को चराने के लिए जंगल गया था। शाम को वहां से लौटते वक्त घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। इधर जब युवक घर नहीं लौटा तो ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रात को उसका शव जंगल में पड़ा मिला। जिसके बाद ग्रामीणों ने राजस्व पुलिस को सूचना दी।