गढ़वाल: बर्तन बेचने आई महिलाओं ने ठगे लाखों के जेवर, गांव की महिलाओं को लगाया चूना

आरोपी महिलाओं ने पहले पुराने बर्तन लेकर महिलाओं को नए बर्तन दिए। जब महिलाएं इन पर भरोसा करने लगीं तो ये नए जेवर और दूसरा सामान देने का झांसा देकर उनके जेवर ले उड़ीं।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Two women cheated jewelery worth lakhs in Kotdwar: Two women cheated jewelery worth lakhs in Kotdwar
Image: Two women cheated jewelery worth lakhs in Kotdwar

पौड़ी गढ़वाल: पहाड़ में रहने वाली महिलाएं सावधान रहें। अगर कोई अनजान महिला-पुरुष बर्तन या दूसरा सामान बेचने आए तो उन पर आंखें मूंदकर विश्वास न करें। सतर्कता न बरतने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। बर्तन बेचने आई ये शातिर महिलाएं आपके जेवर लूटकर चंपत हो सकती हैं। कोटद्वार के चार मोहल्लों में रहने वाली कई महिलाएं ऐसी ही धोखाधड़ी का शिकार हो हुई हैं। यहां बर्तन बेचने वाली दो महिलाओं ने मोहल्ले की कई महिलाओं से लाखों रुपये के जेवरात ठग लिए। घटना के चार दिन बाद जब बात पुलिस तक पहुंची तो पुलिस भी हैरान रह गई। मामला कोटद्वार नगर निगम से सटे कौड़िया और इससे लगे क्षेत्र का है। करीब एक हफ्ते पहले बर्तन बेचने वाली दो महिलाएं कौड़िया क्षेत्र में पहुंची और घर-घर जाकर पुराने बर्तनों के बदले लोगों को नए बर्तन देने लगीं। नतीजा, क्षेत्र की महिलाओं को इन पर भरोसा हो गया।

यह भी पढ़ें - गढ़वाल: मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य पर हमला करने वाला था गुलदार, सूझबूझ से बची जान
4 दिन पहले ये ठग महिलाएं दोबारा इलाके में पहुंची और महिलाओं को टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और अन्य सामान देने का झांसा देकर उनसे जेवर ठग लिए। आरोपियों ने कहा कि शनिवार शाम तक वो नए जेवर और अन्य सामान महिलाओं को दे देंगी। सीधी-सादी महिलाएं इन शातिर ठगों की बातों में आ गईं और उन्हें अपने जेवर दे दिए। पीड़ित महिलाएं शनिवार शाम तक अपने जेवरों की वापसी का इंतजार करती रहीं, लेकिन जब बर्तन बेचने वाली महिलाएं नहीं आईं तो उन्हें बेचैनी होने लगी। रविवार सुबह पता चला कि कौड़िया के रामनगर मोहल्ला, पीके मोटर्स वाली गली और हरिसिंहपुर क्षेत्र में भी कई महिलाओं से जेवरात ठगे गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो करीब 20 महिलाओं ने उन्हें आपबीती सुनाई। बहरहाल पुलिस ने पीड़ित महिलाओं की ओर से बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी ने बताया कि आरोपी महिलाओं को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा, मामले की जांच की जा रही है।