गढ़वाल: खाई में गिरा मैक्स वाहन, 9 लोगों की हालत गंभीर

पौड़ी गढ़वाल के सतपुली के पास सवारियों से भरा मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा जिसमें चालक समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Pauri garhwal news: Max fallen in ditch in pauri garhwal
Image: Max fallen in ditch in pauri garhwal

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड में आए दिन सड़क हादसों का होना बेहद चिंताजनक है। प्रतिदिन सड़क हादसों में कई बेगुनाह अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं। तेज रफ्तार और लापरवाही हादसों का सबब बन गई है। पौड़ी गढ़वाल में भी कुछ ऐसा ही हुआ। पौड़ी गढ़वाल के सतपुली के पास सवारियों से भरा मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा जिसमें चालक समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया और आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस बारे में सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों का रेस्क्यू कर उनको अस्पताल ले जाया गया है जहां पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सतपुली में उनका उपचार चल रहा है। हादसा नजीबाबाद-बुआखाल के राष्ट्रीय राजमार्ग पर सतपुली गुमखाल में हुआ जहां पर मैक्स वाहन नियंत्रण खो बैठा और सीधा खाई में जा गिरा जिसमें चालक सहित नौ लोग घायल हो गए हैं। चलिए आपको संक्षिप्त से मामले की जानकारी देते हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
दरअसल लैंसडौन से हाल ही में 8 सवारियों को लेकर मैक्स वाहन सतपुली की तरफ जा रहा था।कोतवाली प्रभारी संतोष कुंवर ने बताया कि वाहन में ग्राम उतिंडा निवासी चरण सिंह रावत, ग्राम बंदीला निवासी सतेश्वरी देवी, सुरेंद्र सिह नेगी, प्रेम सिंह नेगी, बबीता देवी, नागेंद्र सिंह नेगी, ग्राम भैरवगढ़ी निवासी गोकुल सिंह और सरतूदास सवार थे। वाहन ग्राम ओमप्रकाश चला रहा था। अचानक स्यार गांव के पास मैक्स वाहन अनियंत्रित हो गया और सीधा खाई में जा गिरा। इसके बाद वहां पर लोगों के बीच में हड़कंप मच गया और उन्होंने तुरंत ही पुलिस में हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस दुर्घटना स्थल पर मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की मदद से सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला और चिकित्सालय भेजा गया जहां चालक समेत सभी घायल सवारियों का उपचार चल रहा है।