Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: लालच बुरी बला है। ऊपर की कमाई के चक्कर में लालची लोग अपना ओहदा भी गंवाते हैं, और इज्जत भी। अल्मोड़ा के दो इंजीनियरों के साथ भी यही हुआ। दोनों एक एनओसी देने के एवज में एक लाख रुपये की घूस लेते धर लिए गए। हल्द्वानी से आई विजिलेंस टीम ने लोक निर्माण विभाग के एनएच खंड रानीखेत (अल्मोड़ा) के अधिशासी अभियंता (ईई) महिपाल सिंह कालाकोटी और सहायक अभियंता (एई) हितेश कांडपाल को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है। विजिलेंस के एसपी मुख्यालय धीरेंद्र गुंज्याल ने इस संबंध में जानकारी दी। पकड़े गए दोनों इंजीनियरों के खिलाफ अल्मोड़ा के रहने वाले शख्स ने शिकायत की थी। दरअसल पीड़ित को बार खोलने के लिए लोनिवि के एनएच खंड समेत अन्य विभागों से एनओसी चाहिए थी। दूसरे सभी विभागों ने एनओसी दे दी, लेकिन एनएच खंड के इंजीनियरों ने एनओसी लटका दी, ये दोनों अधिकारी शिकायतकर्ता को परेशान करने लगे। बाद में एनओसी जारी करने के एवज में आरोपियों ने रिश्वत मांगी।