Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हल्द्वानी: प्रदेश में बेलगाम रफ्तार का कहर लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। ताजा मामला नैनीताल का है, जहां हल्द्वानी में स्कूटी सवार मिठाई व्यवसायी को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में व्यवसायी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले व्यवसायी की पहचान 62 साल के दिनेश गुप्ता के रूप में हुई। वो नैनीताल रोड के पास अंबिका विहार में रहते थे। सोमवार को दिनेश हर दिन की तरह स्कूटी पर सवार होकर अग्रसेन चौराहा स्थित स्वीट्स प्रतिष्ठान जा रहे थे। जैसे ही दिनेश तिकोनिया चौराहे पर पहुंचे, काठगोदाम से हल्द्वानी की तरफ आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में दिनेश गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। इधर हादसे की खबर मिलते ही इलाके में गम और गुस्से का माहौल बन गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। गुस्साए लोगों ने आरोपी ट्रक चालक को पकड़ लिया।